{"_id":"680fc60b19b4205b3806ccd0","slug":"rojgar-sevaks-will-demand-compassionate-employment-and-epf-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-123825-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अनुकंपा नौकरी और ईपीएफ की मांग करेंगे रोजगार सेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अनुकंपा नौकरी और ईपीएफ की मांग करेंगे रोजगार सेवक
Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। ब्लाक सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मृतक आश्रितों को नौकरी दिलाने के साथ ईपीएफ का मुद्दा जोर-शोर से उठाकर अधिकारियों के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि रोजगार सेवकों के मृतक आश्रितों को नौकरी पर समायोजन नहीं किया जा रहा है। ईपीएफ की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इससे सभी रोजगार सेवक परेशान है। संघ के जिला महामंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि वह जल्द ही इन दोनों समस्याओं का अधिकारियों के सामने रखकर समस्या का समाधान की मांग करेंगे।
बैठक में राम सहाय, राजन यादव, बालादीन, सुशील सिंह, नरेंद्र कुमार, अमर सिंह, उमाकांत, रंजीत सिंह, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।