फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus crushed to death of girl

रोडवेज बस से कुचलकर बालिका की मौत

Sun, 06 Sep 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus crushed to death of girl

मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गहबरा चौकी के निकट हाइवे

विज्ञापन
पर रविवार दोपहर बाद मां के साथ सड़क पार कर रही बालिका की रोडवेज बस की चपेट में आकर मौत हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित लोगाें ने चालक व परिचालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

रीवन गांव निवासी नरेश की पुत्री राधा (5) दोपहर को मां के साथ खेत से घर आते समय सड़क पार कर रही थी। तभी महोबा डिपो की आगरा से महोबा जा रही बस की चपेट में आकर राधा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के पूर्व बालिका की मां सड़क पार कर चुकी थी। इस घटना से आक्रोशित वहां मौजूद लोगों ने बस के चालक राजकुमार व परिचालक कुंदन सिंह को पकड़कर जमकर पीटा। गहबरा चौकी पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में ले लिया।

घायल बच्ची को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां व कोतवाल हवलदार सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed