{"_id":"6560e1400e2dc27f9c0597bb","slug":"refused-to-marry-when-dowry-demand-was-not-met-hamirpur-news-c-12-1-knp1024-485985-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी से किया इन्कार
Fri, 24 Nov 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
राठ। दहेज में 15 लाख की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। वहीं बरीक्षा में दिए पांच लाख रुपये व अन्य खर्च वापस नहीं कर रहे। लड़की की मां ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के खरेंहटा खुर्द निवासी कल्पना ने बताया 11 दिसंबर 2022 को पुत्री नैनसी का रिश्ता जालौन के उरई शहर निवासी युवक से किया था। बताया वर पक्ष ने आठ लाख रुपये की मांग की। उनके पति की मौत हो चुकी है। उन्होंने अपने देवर व भाई की मदद से पांच लाख रुपये नकद, दो भैंस, सोने की चेन व अन्य खर्च कर बरीक्षा कार्यक्रम संपन्न किया। आरोप लगाया वर पक्ष शादी में अतिरिक्त 15 लाख रुपये की मांग करने लगा।
बताया तभी से लगातार शादी का आश्वासन देते रहे। गुरुवार को वर पक्ष ने फोन कर मां श्यामला देवी मंदिर में बुलाया। जहां शादी में 15 लाख रुपये देने की मांग पर अड़ गए। असमर्थता जताने गालीगलौज करते हुए शादी से इन्कार कर दिया। जब उन्होंने बरीक्षा में दिए अपने रुपये व अन्य खर्च वापस मांगा तो वह भी देने से इन्कार कर दिया। बताया उन्होंने अपने खेत गिरवी रखकर पैसों की व्यवस्था की थी जो वापस नहीं कर रहे। कल्पना ने कहा रुपये वापस न मिलने पर वह आत्महत्या को मजबूर होंगीं।