{"_id":"69289e7da6004a6691058827","slug":"reconstruction-work-of-two-routes-will-be-done-at-a-cost-of-rs-246-crore-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-133010-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: दो मार्गों का 2.46 करोड़ से होगा नवनिर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: दो मार्गों का 2.46 करोड़ से होगा नवनिर्माण कार्य
विज्ञापन
- नई बस्ती व इंगुई के पांच हजार लोगों को आवागमन में होगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सदर तहसील के दो मार्गों का नवनिर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। 2.46 करोड़ रुपये से करीब तीन किलोमीटर लंबे दो मार्गों को चकाचक किया जाएगा। इससे नई बस्ती व इंगुई के बाशिंदों के लिए सुविधा होगी।
लोनिवि ने सवा-सवा किलोमीटर लंबे दो मार्गों में से नई बस्ती संपर्क मार्ग 1.25 करोड़ व इंगुई डेरा संपर्क मार्ग के लिए 1.21 करोड़ रुपये की लागत की दो निविदाएं आमंत्रित की हैं। ये दोनों मार्ग कच्चे हैं। इनमें कभी डामरीकरण हुआ ही नहीं। बारिश के दिनों में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। शासन से हरी झंडी मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त की है।
अधिशासी अभियंता दृगपाल वर्मा ने बताया कि निविदाएं निकली हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मार्गों का निर्माण कराया जाएगा। इन मार्गों के निर्माण से करीब पांच हजार की आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।