फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Young man commits suicide while talking to his wife on the phone in Rath Hamirpur

यूपी: 'मरने के इतने तरीके हैं, फांसी से क्यों मरो, जहर खाओ?'; पत्नी ने ही युवक को खुदकुशी के लिए उकसाया

Sun, 11 Oct 2026 03:46 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 11 Oct 2026 03:46 PM IST
सार

यूपी के हमीरपुर में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के दौरान युवक अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इसका ऑडियो वायरल हुआ है। 

विज्ञापन
Young man commits suicide while talking to his wife on the phone in Rath Hamirpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर के राठ में एक युवक ने पत्नी से फोन पर बात करते हुए फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में अब युवक और उसकी पत्नी की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। इसमें युवक की पत्नी उसे मरने के अन्य तरीकों के बारे में बता रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल आडियो की पुष्टि नहीं करती है। 
विज्ञापन


युवक की मां ने उसकी पत्नी सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में शिकायत की है। लुधियातपुरा मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार (25) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी थी। शुक्रवार सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला था। 
विज्ञापन


युवक की मां रामबाई ने बेटे की मौत की वजह उसकी पत्नी व दो सालियों को बताया है। कहा कि 21 फरवरी को मध्य प्रदेश के हरपालपुर क्षेत्र के इमिलिया गांव की ज्योति से बेटे की शादी हुई थी। बहू दो बार ससुराल आई और चार माह से मायके में थी, जिससे बेटा परेशान रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

प्रदीप व ज्योति के बीच की कॉल रिकार्डिंग वायरल
आत्महत्या वाली रात प्रदीप व उसकी पत्नी ज्योति के बीच की कॉल रिकार्डिंग वायरल है। प्रदीप गले में फंदा डालकर पत्नी को फोटो भेजता है जिस पर वह कहती है कि क्या ड्रामा है यह, मरना है तो दवाई खाओ। कहती है कि यह फांसी का ड्रामा कर रहे तो फांसी तुम्हें बुला कर ही ले जाएगी। 
 

प्रदीप कहता है कि जीना किसे है। ज्योति कहती है कि मरने के इतने तरीके हैं उनसे मरो, एक्सीडेंट हो जाओ, फांसी आदमी को बुलाती है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वहीं कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed