फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Rape victim fighting for life in Haldwani

Hamirpur News: हैलट में जिंदगी की जंग लड़ रही दुष्कर्म पीड़िता

Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rape victim fighting for life in Haldwani
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 अक्तूबर को हुए सामूहिक दुष्कर्म और तेजाब पिलाने की शिकार किशोरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। इलाज पर दो लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने के बाद भी किशोरी पूरी तरह होश में नहीं आ सकी है। परिजनों ने सोमवार को बताया कि अब उसे कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने लिवर डैमेज बताया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि झांसी मेडिकल कॉलेज में 12 दिन तक इलाज चला, लेकिन सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में सर्जरी के लिए आठ लाख रुपये का खर्च बताया गया। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह बेटी को वापस हमीरपुर जिला अस्पताल लाए और वहां से उसे कानपुर हैलट मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हैलट में सोमवार शाम करीब चार बजे भर्ती कराया गया। उनके साथ दो दिन से एक महिला उपनिरीक्षक भी मदद के मौजूद हैं। वहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की का लिवर डैमेज है तेज बुखार है। कम से कम 15 दिन भर्ती रखनी पड़ेगी। पिता ने बताया कि झांसी में इलाज के दौरान हर दिन पांच से दस हजार रुपये तक खर्च हो रहा था। अब तक दो लाख रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं। अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। ग्राम प्रधान और पुलिस प्रशासन लगातार सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed