{"_id":"6aaec87b20d24acbf8038a5e","slug":"raid-on-gutkha-businessmans-premises-lasted-13-and-a-half-hours-hamirpur-news-c-12-knp1014-1655990-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: साढ़े 13 घंटे चली गुटखा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: साढ़े 13 घंटे चली गुटखा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापामारी
विज्ञापन
फोटो 19 एचएएमपी 19- मौदहा कस्बे छापे की कार्यवाही के दूसरे दिन व्यापारी के घर के बाहर पसरा सन्न
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के गढ़ाना मोहल्ले में किस्मत गुटखा के थोक कारोबारी अमित ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को लखनऊ से पहुंची डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की टीम की कार्रवाई साढ़े 13 घंटे तक चली। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई जांच रात करीब साढ़े 11 बजे तक चलती रही। चर्चा रही कि टीम अपने साथ व्यापारी के बड़े बेटे हनी और पांच बैगों में रखे दस्तावेज लेकर रवाना हुई।
कार्रवाई के दौरान कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान में अभिलेखों तथा कारोबार के रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। चर्चा के अनुसार मामले में करीब 180 करोड़ रुपये के जीएसटी हेरफेर की आशंका जताई गई है। हालांकि वास्तविक कर देनदारी या कथित कर चोरी की राशि की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे लखनऊ नंबर की छह चार पहिया गाड़ियों से डीजीजीआई की टीम मौदहा पहुंची थी। टीम के साथ 25 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और महिला पुलिस बल मौजूद था। थाना चौराहे पर टीम ने एक राहगीर से अमित गुप्ता के मकान का पता पूछा था।
वहां अमित नाम का चाय विक्रेता मिलने पर टीम ने स्पष्ट किया कि उन्हें गुटखा कारोबारी अमित का पता चाहिए। इसके बाद टीम ने नेशनल चौराहे की ओर आगे बढ़कर कारोबारी के घर का रुख किया और वहां पहुंचते ही अधिकारी अंदर दाखिल हो गए। यह भी चर्चा रही कि डीजीजीआई की टीम हमीरपुर में दो दिन से मौजूद थी और भरुआ सुमेरपुर के एक होटल में ठहरी रही। हालांकि टीम के ठहरने संबंधी इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की हुई जांच
कार्रवाई के दौरान टीम ने घर और गोदाम में रखे कारोबारी दस्तावेजों सहित रिकॉर्ड की जांच की। उपलब्ध रिपोर्टों में ई-वे बिल, लेजर, बिक्री रजिस्टर और कंप्यूटर संबंधी रिकॉर्ड खंगालने की बात सामने आई है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया के करीब साढ़े 13 घंटे की कार्रवाई के बाद टीम देर रात व्यापारी के बड़े बेटे हनी को अपने साथ ले गई। शुक्रवार को दिनभर चली कार्रवाई के बाद शनिवार सुबह कारोबारी का छोटा बेटा दिन्नू घर के दरवाजे पर बैठा दिखाई दिया। शुक्रवार की कार्रवाई के बाद शनिवार को भी कारोबारी के घर और प्रतिष्ठान को लेकर कस्बे में तरह-तरह की चर्चाएं बनी रहीं।