{"_id":"5803bc0a4f1c1bf62d290ddb","slug":"quad-bike-rider-collision-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की गंभीर हालत में कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि तीन साल की मासूम बच्ची व एक अन्य का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
जमरेही गांव निवासी राजेश (28) पुत्र छेदालाल अपनी ससुराल मंगलपुर से बीती देर रात बाइक से साथी रामजी (19) व तीन वर्षीय पुत्री राधिका के साथ वापस गांव आ रहे थे। तभी रास्ते में बिलौटा प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को छक्की डेरा के राहगीरों ने कुरारा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया। राजेश की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
देर शाम शव के गांव पहुंचते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। जबकि दोनों घायलों का उपचार सदर अस्पताल में हो रहा है। घटना के पीछे बताया गया है कि ट्रैक्टर में सिर्फ एक लाइट जल रही थी। साथ ही उसके पीछे कल्टीवेटर लगा था। इस पर बाइक चालकों को भ्रम हो गया और वह उससे टकरा गए।