फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Professor car entered the medical store , the lawyer death

प्रोफेसर की कार मेडिकल स्टोर में घुसी, वकील की मौत

Fri, 14 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 14 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Professor  car entered the medical store , the lawyer death

नशे में धुत महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर की तेज

विज्ञापन
रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गुरुवार रात जिला अस्पताल के सामने एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। हादसे में दवा खरीद रहे वकील की मौत हो गई, जबकि मेडिकल स्टोर का काउंटर और प्रोफेसर की कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रोफेसर को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, वकील के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर वकीलों व परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंचे एएसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। शुक्रवार को अधिवक्ता संघ ने उनके निधन पर शोकसभा की।

कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव निवासी वकील रघुवीर वर्मा (55) पुत्र परमलाल मौजूदा समय में मुख्यालय के नौबस्ता मोहल्ले में परिवार के साथ रहते थे।

गुरुवार रात 10:30 बजे वह पत्नी की दवा लेने अस्पताल रोड स्थित गायत्री मेडिकल स्टोर पर आए थे। तभी कोतवाली की ओर जा रहे राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. अशोक बाबू की तेज रफ्तार कार मेडिकल स्टोर में जा घुसी।

कार की जोरदार टक्कर से जहां रघुवीर लाल लहूलुहान होकर गिर पड़े वहीं मेडिकल स्टोर का काउंटर और कार के परखच्चे उड़ गए। जोरदार धमाका सुनकर आसपास के दुकानदार व लोग दौड़े और भाग रहे प्रोफेसर को पकड़ने के बाद जमकर पीटा

और पुलिस को सौंप दिया। उधर, दीवार की आड़ में आ जाने से मेडिकल स्टोर संचालक मालिक अखिल मोहन सिंह बच गए। तत्काल ही अधिवक्ता के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वकील की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने रेफर करने की बात कही तो परिजन भड़क गए। इस दौरान वकील की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

हादसे की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक आदित्यप्रकाश वर्मा, एसडीएम आएएस वर्मा, सीओ सीताराम, कोतवाल पीके यादव, थानाध्यक्ष सुमेरपुर सुभाष यादव समेत कई थानों का फोर्स अस्पताल पहुंच गया।

एएसपी के समझाने पर लोग शांत हुए। कोतवाल पीके यादव ने बताया कि कालेज के प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही कार भी बरामद कर ली गई है।

उधर एएसपी ने बताया कि आरोपी प्रोफेसर का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें एल्कोहल की पुष्टि हुई है। उधर किसी भी अधिवक्ता द्वारा जमानत याचिका दाखिल न करने पर प्रोफेसर को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed