{"_id":"5f4930e78ebc3e3d233dc3c5","slug":"pradarshan-hamirpur-news-knp5793665174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों व कांग्रेसियों ने परीक्षा निरस्त कराने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों व कांग्रेसियों ने परीक्षा निरस्त कराने की मांग उठाई
विज्ञापन
अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार शाक्य को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के दौरान नीट परीक्षा कराने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। इसके विरोध में युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेसियों ने भी परीक्षा निरस्त कराने की मांग की।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने बताया परीक्षा कराने में अड़ी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने लखनऊ राजभवन पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया था। जहां मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। उन्होंने नीट परीक्षा स्थगित कराने की मांग की है। कहा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल पर लाठी चार्ज किया गया है। जिसकी उन्होंने न्यायिक जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस मौके पर यादुवेंद्र यादव, अखिलेश यादव, सत्यम विश्वकर्मा, गनेश गुप्ता मोनू, रोहित, राहुल आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेसियों ने कहा महामारी के दौरान जेईई व एनईईपी परीक्षा नौजवानों के जीवन के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने परीक्षा को निरस्त कराने का निर्देश जारी करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मुकेश द्विवेदी, रामजानकी, बालजी पांडेय, मंजू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

कलक्ट्रेट में जेईई व नीट परीक्षा के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन