फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Polls opened in the municipality of rain

बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल

Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Polls opened in the municipality of rain
जिला अस्पताल के सामने सड़क पर भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार की दोपहर मुख्यालय में दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली। वही निचले इलाकों कांशीराम कालोनी, अकिल तिराहा, मौदहा बांध निर्माणखंड कार्यालय, प्रधान डाकघर समेत कई जगहों पर घंटो जलभराव रहा। मुख्य मार्गों के सड़क किनारे बने नाले बरसात के पानी से उफना गए। जिससे यातायात प्रभावित हुआ। इस बरसात ने नगर में नालों के चोक होने से सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। मौसम विभाग के अनुसार 85 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। जो इस सीजन की सबसे अधिक वर्षा है।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह से आसमान में बादलों की लुकाछिपी रही। कभी धूप तो कभी छांव होने के कारण लोगों का उमस से जीना दुश्वार था। दोपहर करीब 1:30 बजे आसमान में अचानक काले बादल छाए और फिर लगातार दो घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण मुख्यालय के निचले इलाकों के नाले उफना गए और बरसात का पानी सड़कों पर आ गया।
विज्ञापन


जिससे कोतवाली के सामने, सीएमओ कार्यालय के सामने, कृषि बीज भंडार के पास, जिला कृषि कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस कार्यालय, प्रधान डाकघर आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। वहीं कांशीराम कालोनी मेेंजल निकासी को बनाया गया नाला चोक होने के कारण बारिश का पानी कालोनी की पक्की गलियों में भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही पानी प्रथम तल पर बने आवासों में जा घुसा। तेज बारिश का बाइक सवार युवकों ने खूब जमकर आनंद लिया। तेज बारिश का जहां लोगों ने अपने मकानों की छत पर नहा कर आनंद लिया। वहीं पशु-पक्षी भी पीछे नहीं रहे। उन्हाेंने भी इस बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।

कुछ इसी प्रकार का नजारा कलेक्ट्रेट परिसर में भरे बारिश के जलभराव में एक चिड़िया अठखेलियां करती हुई नहाने का आनंद ले रही है। तेज बारिश के कारण मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड, किंगरोड, तहसील मार्ग व परेड ग्राउंड की बाउंड्रीवाल से सटे बने नाले उफना गए। जिससे बारिश का पानी घंटों सड़क के ऊपर से बहता रहा।


सड़क में जलभराव होने के कारण पेट्रोल पंप से लेकर अमन शहीद मुख्य मार्ग में करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए किंगरोड मार्ग से कोतवाली होते लोगों ने वाहन निकालने का प्रयास किया। वह वाहन कोतवाली के सामने पकड़े गए खड़े मौरंग के ट्रकों के कारण नहीं निकल सके। जिससे नौबस्ता से कोतवाली व इस्लामियां इंटर के सामने से निकला मार्ग भी जाम से अछूता नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed