फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,sapath,hamirpur news

ब्लाकों की सरकार ने संभाला कामकाज

Tue, 20 Jul 2021 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
political,sapath,hamirpur news
शपथ लेते मुस्करा ब्लाक प्रमुख वीर नारायण राजपूत। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिले के सातों ब्लाकों में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को अधिकारियों ने शपथ ग्रहण कराई। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। शपथ ग्रहण के बाद ब्लाक प्रमुखों की बोर्ड की बैठकें हुईं। जिनमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कुरारा संवाद के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल को एसडीएम रवींद्र कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद बोर्ड की पहली बैठक हुई। प्रभारी बीडीओ शिवनरेश ने प्रस्ताव प्रस्तुत किए। गोहांड संवाद के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया व बीडीसी सदस्यों को डिप्टी कलेक्टर हेमंत चौधरी ने शपथ दिलाई। भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार ब्लाक प्रमुख जयनरायन सिंह यादव को एसडीएम सदर संजय कुमार मीणा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण कराकर बीडीसी सदस्यों का सम्मान किया। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुस्करा संवाद के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख वीरनारायण राजपूत को एसडीएम संजीव शाक्य ने शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। समारोह में 68 में 2 सदस्य अनुपस्थित रहे। मौदहा संवाद के अनुसार एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद को व एडीओ सहकारिता बृजमोहन पटेल ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुई। राठ संवाद के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख रामदुलारी को एसडीएम अशोक यादव ने शपथ दिलाई। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के साथ 45 सदस्यों ने भी शपथ ली। वार्ड नंबर 22 कुल्हैंडा की सदस्य सीता रानी शपथ लेने नहीं पहुंचीं। सरीला संवाद के अनुसार एसडीएम अजीत परेश ने नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख चंद्रिका देवी राजपूत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात ब्लाक प्रमुख ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रवि प्रताप चौधरी समेत भाजपाई मौजूद रहे।
लगा नेताओं का जमावड़ा
कुरारा में प्रमुख रूप से गोपालदास पालीवाल, रामदत्त पांडेय, केके त्रिवेदी, सुरेंद्र पालीवाल, संजय गुप्ता, चैयरमैन कुलदीप निषाद, गिरीश पालीवाल व मौदहा में विधायक युवराज सिंह, आकाश त्रिपाठी, जगदीश व्यास, लालाराम निषाद, रामदेव सिंह, सुनील गुप्ता, आशीष सिंह, बसंत सोनी, हर्षित गुप्ता मौजूद रहे। गोहांड, मुस्करा, राठ व सरीला में विधायक मनीषा अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, संतराम राजपूत पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया, पूर्व मंत्री चौधरी राजेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, प्रीतम सिंह किसान, पूर्व विधायक डॉ. छोटेलाल वर्मा, मुकेश गुप्ता, अमरचंद्र अनुरागी, विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, कंधीलाल भारती, अमरसिंह बाबा, बृजभूषण दाऊ, नीरज सोनी, बृजेश सोनी, डीडीसी करन सिंह, पप्पू सिंह इमिलिया रहे। सुमेरपुर में अवधेश यादव, बच्चन यादव, राजू यादव, शशिकांत, लालाराम, राजनरायन, नरेंद्र पाल, सुनील सचान, कमलेश कोरी मौजूद रहे।
सम्मान न मिलने पर नाराजगी
राठ। शपथ ग्रहण समारोह में सम्मान न मिलने से नाराज ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी उठकर चले गए। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामसेवक, उपाध्यक्ष कर्ण सिंह, राम जीवन लोधी, भरत राजपूत, गणेश प्रसाद, शत्रुघ्न सिंह, मंत्री वीरेंद्र सिंह, राम सिंह, देवेंद्र, जगदीश आदि ने बताया शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर इकाई का सम्मान किया गया। जिससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। आहत होकर पदाधिकारी मंच से उठकर चले गए। जिलाध्यक्ष को पत्र भेज कर मामले से अवगत कराया है। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

मंचासीन सपाइयों ने फूंका चुनावी बिगुल
भरुआसुमेरपुर। ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण में शामिल होने आए सपाइयों ने मंचासीन होने के बाद संबोधन का मौका मिलते ही मिशन 2022 के चुनाव का बिगुल बजाने में देर नहीं लगाई। संविधान की रक्षा का पाठ पढ़ाते हुए कहा हम समाजवादी हैं संघर्ष के आदी हैं। सपा को केवल सुमेरपुर सीट हासिल हुई है। सपा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री शिवचरन प्रजापति ने आगाह करते हुए कहा राम राज्य एवं हिंदुत्व की बात करने वाले लोग समाज को ऊंच-नीच में बांटने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अम्ब्रेश कुमारी, जिलाध्यक्ष राज बहादुर पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, इदरीश खान, नीलम यादव, ओपी सोनकर, नंदकिशोर शिवहरे, अजय उर्फ कल्लू यादव, शिवशरण यादव, राम सजीवन यादव, कमरुद्दीन, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मान सिंह यादव ने संबोधित किया। जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह बंडा, केसरी लाल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अवध नरायन ज्ञानी, हरिगोविंद प्रजापति आदि रहे।

शपथ लेती सरीला ब्लाक प्रमुख चंद्रिका देवी राजपूत।

शपथ लेती सरीला ब्लाक प्रमुख चंद्रिका देवी राजपूत।- फोटो : HAMIRPUR

शपथ लेते गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया।

शपथ लेते गोहांड ब्लाक प्रमुख अरविंद मुखिया।- फोटो : HAMIRPUR

शपथ लेती मौदहा ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद।

शपथ लेती मौदहा ब्लाक प्रमुख सुशीला निषाद।- फोटो : HAMIRPUR

शपथ लेते सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव।

शपथ लेते सुमेरपुर ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव।- फोटो : HAMIRPUR

शपथ लेते कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल।

शपथ लेते कुरारा ब्लाक प्रमुख आशीष पालीवाल।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed