फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   political,civic,hamirpur news,panchayat chunav

भाजपा और निषाद पार्टी के प्रत्याशी ने किया नामांकन

Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
political,civic,hamirpur news,panchayat chunav
हमीरपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कलक्ट्रेट में डीएम की अदालत में दो प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किए। जिसमें भाजपा से जयंती राजपूत ने नामांकनपत्र के चार सेट जमा किए। वहीं निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह परिहार ने दो सेट में नामांकनपत्र दाखिल किया। दोपहर तीन बजे के बाद डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नामांकन पत्रों की जांच की। जिसमें सभी सही पाया। उधर सपा से घोषित प्रत्याशी वंदना यादव अपना नामांकनपत्र दाखिल करने शनिवार को नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन

जिला पंचायत में कुल 17 सदस्यों का बोर्ड है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए कलक्ट्रेट में भारी पुलिस सुरक्षा रही। मुख्य गेट से नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को अंदर भेजा गया। सबसे पहला नामांकन निषाद पार्टी के प्रत्याशी दुष्यंत सिंह परिहार ने किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत ने चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए। भजपा प्रत्याशी का जुलूस नगर पालिका से निकला।
विज्ञापन

उनके नामांकन में सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता मौजूद रहे। जयंती राजपूत के साथ जिला पंचायत सदस्य हरिओम सिंह सेंगर, सुनीता राजपूत, रामदुलारी व अंजू पाल, सुमन प्रजापति, दीपा अनुरागी पहुंची। वहीं तीन बजे से डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने नामांकन पत्रों की जांच शुरू की। जिसमें दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी ने नहीं किया गाइडलाइन का पालन
शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने पहुंची भाजपा प्रत्याशी जयंती राजपूत ने नगर पालिका परिषद से अपना जुलूस शुरू किया। जिसमें करीब सौ से अधिक समर्थक मौजूद रहे। जिन्हें देख पुलिस ने उन्हें मुख्य गेट पर रोक दिया। वहीं कुछ समर्थक बिना मास्क के भी नजर आए।
इन अधिकारियों को किया गया तैनात
निर्वाचन प्रक्रियाओं में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम संजय कुमार मीणा अपनी क्षेत्रीय सीमाओं के साथ संपूर्ण कलक्ट्रेट परिसर में नजर बनाए रहे। इसी प्रकार नामांकन कक्ष के बाहर डिप्टी कलेक्टर रवींद्र व कलक्ट्रेट मुख्य गेट पर डिप्टी कलेक्टर संजीव कुमार शाक्य मौजूद रहे। वहीं चार थानों सदर कोतवाली, सुमेरपुर, कुरारा व ललपुरा थाने की पुलिस तैनात रही।
प्रस्तावक के न आने से सपा प्रत्याशी नहीं कर सकीं नामांकन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वंदना यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार को नामांकन के दिन प्रत्याशी के प्रस्तावक हरगोविंद प्रजापति के न आने से सपाइयों ने अपने प्रस्तावक की तलाश की। सपा प्रत्याशी डा. वंदना यादव ने कहा उनके प्रस्तावक को गायब कर दिया गया है। प्रस्तावक के गायब होने पर उन्होंने नामांकन नहीं किया है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल ने कहा शासन के दबाव में सपा समर्थकों को भय दिखाया जा रहा है। जिसके चलते उनका साथ छोड़ गए हैं।
पुराने कार्यों की जांच को समिति गठित
हमीरपुर। विकासखंड मुस्करा इमिलिया गांव के ग्रामीणों ने डीएम डॉ. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी से शिकायत कर पूर्व प्रधान पप्पू उर्फ दिनेश सिंह पर राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग व मनरेगा के कार्यों में अनियमितता और धनराशि के गलत प्रयोग करने का आरोप लगा जांच की मांग की थी। डीएम ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जिसमें स्वत: रोजगार के उपायुक्त कमलेश कुमार, लोनिवि के सहायक अभियंता जयबिंद बाजपेयी व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुमार को नामित किया है।

उक्त जांच समिति ग्राम पंचायत इमिलिया में विगत पांच वर्षों में राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त व मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों का स्थलीय व अभिलेखीय जांचकर अपनी संयुक्त जांच आख्या एक सप्ताह के अंदर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएंगी। शनिवार को निषाद पार्टी के प्रत्याशी के अनुमोदक बने जिपं. सदस्य दिनेश सिंह का कहना है 8 माह पूर्व प्रधान पद का चार्ज छोड़ा था। लेकिन इतने समय बाद जांच होना समझ से परे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed