फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police stopped SP workers; commotion ensued when the effigy was snatched away.

Hamirpur News: पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को रोका, पुतला छीनने पर हंगामा

Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Police stopped SP workers; commotion ensued when the effigy was snatched away.
फोटो05एचएएमपी 26- प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद
मुस्करा (हमीरपुर)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नवीन गल्ला मंडी से निकला जुलूस नारेबाजी करते हुए मुस्करा चौराहे पहुंचा। यहां पुतला दहन से पहले पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुतले को लेकर पुलिस और सपा नेताओं में करीब पांच मिनट तक छीना-झपटी होती रही। इससे चौराहे पर जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:30 बजे सपा कार्यकर्ता नवीन गल्ला मंडी से जुलूस लेकर निकले। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ राजीव कुमार, थाना प्रभारी ओमप्रकाश राजभर समेत कई थानों की पुलिस जुलूस के साथ चल रही थी। अधिकारियों की निगरानी में जुलूस शांतिपूर्वक चौराहे तक पहुंचा।
विज्ञापन

यहां पर एक निजी वाहन से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला निकाला गया। कार्यकर्ता पुतला फूंकते इसके पहले पुलिस उसे छीनने दौड़ पड़ी। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर पांच मिनट तक खींचतान हुई। आखिरकार पुलिस पुतला छीनने में सफल हुई। सपाइयों ने बैनर-पोस्टर जलाने चाहे तो उसे भी रोक लिया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए राठ रोड स्थित सीएचसी के गेट के पास पहुंचे और धरना देने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार जब डरती है तो पुलिस को आगे कर देती है। आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने भी पुतला छीना। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस के साथ आए ये लोग कौन थे। कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सोनकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ममना, महिला सभा जिलाध्यक्ष नीलम यादव, चंद्रवती राजपूत, शारदा श्रीवास, विपिन राजपूत, गोकुल राजपूत, विधानसभा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, विकास राजपूत, अमरचंद पाल, रामसिंह पाल, जयदीप द्विवेदी, मानसिंह विश्वकर्मा, सूर्यप्रकाश उर्फ गुड्डू महाराज, रामसजीवन यादव में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो05एचएएमपी 26- प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद

फोटो05एचएएमपी 26- प्रदर्शन करते सपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed