{"_id":"650347914d1e77839904ce36","slug":"police-station-will-be-built-for-the-security-of-teeja-fair-kotwal-will-be-deployed-hamirpur-news-c-223-1-sknp1027-2869-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: तीजा मेला की सुरक्षा के लिए बनेगा थाना, तैनात होगा कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: तीजा मेला की सुरक्षा के लिए बनेगा थाना, तैनात होगा कोतवाल
Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। तीजा मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए पशु बाजार प्रांगण में मेला थाना की स्थापना करके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए मेला कोतवाल तैनात किया जाएगा। बुधवार की देर शाम थाने में संपन्न हुई तीजा कमेटी के साथ बैठक में आला अधिकारियों ने लिया है। मेले की सुरक्षा के लिए मंडल के सभी जनपदों से फोर्स मंगाकर तैनात किया जाएगा।
कस्बे के ऐतिहासिक तीजा मेला को संपन्न कराने के लिए बुधवार को देर शाम अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा, एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक, सीओ सदर राजेश कमल, थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज की मौजूदगी में तीजा कमेटी के संग बैठक संपन्न हुई। बैठक में पेयजल,साफ-सफाई, विद्युत सप्लाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर गहन मंथन किया गया।
शोभा यात्रा सहित सभी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के मुद्दे पर गहन मंथन करके पशु बाजार मेला मैदान में मेला थाना बनाकर मेला कोतवाल तैनात करने की हरी झंडी दी गई। बाहर से आने वाला फोर्स इसी मेला थाना में अपनी आमद कराकर यहीं से ड्यूटी के लिए रवाना किया जायेगा। शोभायात्रा के दौरान लोग छतों और छज्जों पर एकत्र न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने अन्य व्यवस्थाओं को देखने के लिए दिन में डोर-टू-डोर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने का फैसला किया। इस मौके पर तीजा कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित उर्फ बब्बू भैया, मेला प्रभारी राजेश शिवहरे,नवल किशोर मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, कुंजबिहारी पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, अनुज गुप्ता, सोनू तिवारी, रामगोपाल साहू, रघुवर प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।