फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Police recruitment exam: Trains thronged with candidates

Hamirpur News: ट्रेनों में अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़

Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police recruitment exam: Trains thronged with candidates
फोटो 08 एचएएमपी 13- सुमेरपुर स्टेशन में उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरुआ सुमेरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सोमवार को रेलवे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। ट्रेनों के अधिकांश कोच परीक्षार्थियों से खचाखच भरे हुए थे। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोमवार सुबह कानपुर से बांदा की ओर ट्रेनें संचालित हुईं। बांदा से कानपुर की ओर भी यात्री ट्रेनें चलीं। इनमें अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या यात्रा करती नजर आई। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई यात्रियों को बैठने के लिए सीट नहीं मिल सकी। उन्हें खड़े होकर ही सफर तय करना पड़ा। दैनिक यात्री राजकुमार, महेश कुमार, विनोद कुमार आदि ने बताया कि उन्हें गोविंदपुरी से भरुआ सुमेरपुर तक खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बे के निवासी बाबू गुप्ता ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते रविवार से ही भीड़ बनी हुई है।
क्षेत्र से गुजरने वाली कानपुर-खजुराहो, कानपुर-मानिकपुर, चित्रकूट एक्सप्रेस, मानिकपुर-कानपुर तथा बेतवा एक्सप्रेस में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed