फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Players display their mettle; Hamirpur emerges as champion.

Hamirpur News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, हमीरपुर बना चैंपियन

Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Players display their mettle; Hamirpur emerges as champion.
फोटो10एचएएमपी 32- चैंपियन ट्रॉफी के साथ जीत की विक्टरी दिखाते खिलाड़ी, शिक्षक व अतिथि। संवाद
हमीरपुर। खेल के मैदान पर तीन दिनों तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम, ऊर्जा और हुनर का प्रदर्शन किया। जनपद शैक्षिक खेलकूद प्रतियोगिता युवा समारोह-2026 में 355 अंक हासिल कर हमीरपुर जोन ने 17 साल बाद चैंपियनशिप जीती। वहीं 288 अंकों के साथ राठ दूसरे और माैहदा जोन तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

श्री राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर की मेजबानी में प्रतियोगिता का समापन हुआ। दौड़, प्रतिस्पर्धी खेलों और अन्य स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन परिचय दिया। हमीरपुर जोन ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में बढ़त बनाई और 355 अंक के साथ चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। राठ जोन 288 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि मौदहा को 252 अंक प्राप्त हुए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तो उनके चेहरों पर जीत की चमक साफ तौर पर देखने को मिल रही थी। चैंपियनशिप की ट्रॉफी हमीरपुर जोन को दी गई।
विज्ञापन

विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल का मैदान केवल जीत-हार का मंच नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और टीम भावना सीखने की पाठशाला है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता, उप क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, संयोजक गजोधर प्रसाद यादव, डॉ.सर्वेश कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। समापन सत्र का संचालन जलीस खान ने किया।

फोटो10एचएएमपी 32- चैंपियन ट्रॉफी के साथ जीत की विक्टरी दिखाते खिलाड़ी, शिक्षक व अतिथि। संवाद

फोटो10एचएएमपी 32- चैंपियन ट्रॉफी के साथ जीत की विक्टरी दिखाते खिलाड़ी, शिक्षक व अतिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed