फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Pickup overturns while trying to save bike rider, one dead, nine injured

Hamirpur News: बाइक सवार को बचाने में पलटी पिकअप, एक की मौत, नौ घायल

Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 12 Dec 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturns while trying to save bike rider, one dead, nine injured
सरीला (हमीरपुर)। सरीला कस्बे से ममना मार्ग पर रिगवारा मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी सरीला में भर्ती कराया गया। छह घायलों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। इनमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार (24) बुधवार सुबह 10 बजे दस मजदूरों को लेकर नमामि गंगे की लाइन बिछाने में तोड़ी गई सड़क की मरम्मत के लिए सीमेंट लेकर खेड़ा शिलाजीत जा रहे थे। तभी बरगवां मार्ग पर अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन

पिकअप पलटने से सीमेंट की बोरियां मजदूरों के ऊपर जा गिरीं। हादसे में पुरैनी निवासी चालक धीरेंद्र कुमार (24), अरविंद (30), ममना निवासी राहुल (18), रोहित (22), जगराम (40), जयराम (40), बिज्जी (55), राजू (42) कढोरा, अरविंद (37), श्यामबाबू (15) बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर आई 108 एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें छह मजदूर श्यामबाबू, जगराम, जयराम, बिज्जी, राजू और अरविंद को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां बिज्जी की मौत हो गई। डॉ. अखिलेश्वर देवल ने बताया कि राजू गंभीर रूप से घायल है। सिर में चोट है।

चालक धीरेंद्र ने बताया कि बरगवां मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप पलट गई। सरीला चौकी प्रभारी दिनेश पटेल ने बताया कि ममना पेट्रोलपंप के पास मजदूर से भरी पिकअप पलट गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed