फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Picket steps away from millions stolen

पिकेट से चंद कदम दूर लाखों की चोरी

Sat, 26 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Picket steps away from millions stolen
पुलिस की निष्क्रियता से कस्बे में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार रात अंबेडकर चौराहे के पास पुलिस पिकेट से चंद कदम दूर जीआरवी मार्केट में चोर एक दुकान का शटर तोड़कर लाखों की बैट्रियां और इनवर्टर चोरी कर ले गए। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी है।
विज्ञापन


कस्बे के अंबेडकर चौराहे के पास जीआरवी मार्केट में शेखर अहिरवार की बैट्री व इनवर्टर की दुकान है। शेखर ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर जैक लगाकर उठाया और आठ बैट्री मध्यम साइज, एक इनवर्टर, 4 बडे़ बैट्रा और एक पुराना बैट्रा ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब राहगीरों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। दुकानदार शेखर ने पुलिस को बताया कि करीब 2 लाख रुपये की बैटरियां रखी हुईं थीं। सूचना पर पहुंचे सीओ विजय त्रिपाठी और पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी। चोरी की इस घटना से व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की पिकेट भी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed