फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Petrol pump will be opened in Rath Samiti of the district, survey done

Hamirpur News: जिले की राठ समिति में खोला जाएगा पेट्रोल पंप, हुआ सर्वे

Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump will be opened in Rath Samiti of the district, survey done
हमीरपुर। जनपद के राठ स्थित ब्लाक यूनियन समिति में पेट्रोल पंप खोले जाने की स्वीकृति शासन ने दी है। सर्वे आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं समितियों के माध्यम से गांव में ही किसानों को सारी सुविधाएं मुहैया कराकर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए इनको कंप्यूटरीकृत करने का काम तेजी से किया जा रहा है। पहले चरण में जिले की 20 समितियों को कंप्यूटराइज किया गया है। दूसरी तरफ किसानों को समिति का सदस्य बनाने के लिए एक सितंबर से 30 सितंबर तक महाअभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। प्रत्येक समिति में 200 किसानों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र में सहकारिता मंत्रालय बनने के बाद पूरे देश में सहकारिता के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। सरकार समृद्धि योजना को सफल बनाने के लिए गांव में काम करने वाली न्याय पंचायत स्तरीय साधन सहकारी समितियों (पैक्स) को अब बहुउद्देशीय प्रारंभिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. (बी-पैक्स) के नाम से परिवर्तित कर उसके बाइलॉज में संशोधन कर उन्हें बहुउद्देशीय बनाया जा रहा है। यूपीएसएस संस्था लखनऊ समितियों में इन्फ्रास्ट्रक्चर व संसाधन की व्यवस्था कराएगी। वहीं राठ की ब्लाॅक यूनियन समिति में पेट्रोल पंप खोले जाने की कवायद चल रही है। जिसके लिए जगह का सर्वे कार्य करा लिया गया है।
विज्ञापन

अब समितियां खाद, बीज और कृषि ऋण देने के साथ ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, पेट्रोल पंप, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज के साथ ही जनसेवा केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगी। पहले चरण में जिले की 20 बी-पैक्स को कंप्यूटराइज किया जा रहा है। जिसमें सुमेरपुर क्षेत्र की हेलापुर, पौथिया, क्रय विक्रय सुमेरपुर व मौदहा, राठ, गोहांड, इमिलिया, पुरैनी आदि समितियां शामिल हैं। जो ऑनलाइन सेवा प्रदान करेंगी। शासन की करीब 170 योजनाओं का लाभ किसानों को इन समितियों से मिलेगा। जिसमें आधार, खतौनी, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, मनरेगा आदि की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए सदस्य को 200 रुपये के शेयर व 21 रुपये सदस्यता शुल्क के रूप में जमा करना होगा। कहा कि दो सौ रुपये का शेयर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। राठ समिति में पेट्रोल पंप खोले जाने की स्वीकृति मिल गई है।
- हरेंद्र सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed