फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former Vice-Chairman of the Backward Classes Commission passes away.

Hamirpur News: पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष का निधन

Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Former Vice-Chairman of the Backward Classes Commission passes away.
फोटो 23 एचएएमपी 34- रामाधार सिंह लोधी।
राठ (हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, पूर्व विधायक रामाधार सिंह लोधी का बुधवार देर शाम हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के नजदीकी थे और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे हैं।
विज्ञापन

रामाधार सिंह लोधी की राठ विधानसभा में अच्छी पकड़ रही है। वह अपनी सादगी से पहचाने जाते थे। विधानसभा चुनाव में जनता दल से दो बार किस्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली। वर्ष 1996 में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। 2001 तक राठ विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। सपा के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री के खास थे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उन्हें सम्मान देते थे। पार्टी में उनके समर्पण को देखते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में लाल बत्ती देकर उनका मान बढ़ाया था।
विज्ञापन

16 मार्च 2025 को सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव राठ आने पर उनके आवास पहुंचे और हालचाल लिया था। बुधवार शाम हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार सुबह उनके पैतृक गांव कछवा कला में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed