फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Bank Assistant Manager falls victim to cyber fraud.

Hamirpur News: बैंक के सहायक प्रबंधक साइबर ठगी का शिकार

Thu, 24 Sep 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bank Assistant Manager falls victim to cyber fraud.
राठ (हमीरपुर)। साइबर ठगों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा राठ के सहायक प्रबंधक का फोन हैक कर लिया। उनके खाते से दो दिन में 2,75,260 रुपये निकाल लिए। कोतवाली पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मौदहा क्षेत्र के अरतरा गांव निवासी रावेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सहायक प्रबंधक हैं और कस्बे में रहते हैं। बताया कि 12 अगस्त को किसी साइबर अपराधी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया। फोन हैक करने के बाद उनके खाते से रुपये निकालना शुरू कर दिया। 12 से 13 अगस्त तक लगातार दो दिन छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन के माध्यम से रकम निकलती रही।
विज्ञापन

बताया कि उन दिनों उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था जिसमें रोजाना काफी रुपये खर्च हो रहे थे, इसलिए छोटे-छोटे लेनदेन पर संदेह नहीं हुआ। कुछ दिन बाद बड़े-बड़े ट्रांजेक्शन होने पर संदेह हुआ। बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर 2,75,260 रुपये निकाले जाने की जानकारी हुई। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed