{"_id":"6ab41b55360cd54938065d0a","slug":"villagers-protest-at-the-electricity-department-office-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-145477-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ग्रामीणों का बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ग्रामीणों का बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। क्षेत्र के कुल्हैंड़ा गांव में जर्जर लाइनों व ओवरलोड ट्रांसफार्मर से बिजली व्यवस्था बाधित रहती है। बुधवार को ग्रामीणों ने एक्सईएन कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा है।
कुल्हैंड़ा निवासी विशेष राजपूत, ब्रजेश, अनिल, भरत, पुष्पेन्द्र, भगवान सिंह, सबल, संजीव, मुकेश, खूबचंद्र, चंदू, राजेश आदि ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से गांव में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव की आबादी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ रहा है जिससे वह बार-बार खराब हो रहा है। वहीं जर्जर लाइनों से फाॅल्ट की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पांच साल से दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बताया कि अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। बुधवार को ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और कस्बा स्थित विभाग के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। एक्सईएन रमेश चंद्र को ज्ञापन सौंप बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। एक्सईएन ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लेंगे और समाधान कराएंगे।