फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   People who came in Bolero took the young man away

Hamirpur News: बोलेरो में आए लोग युवक को ले गए

Sun, 12 May 2024 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 12 May 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
People who came in Bolero took the young man away
सरीला (हमीरपुर)। जरिया थानाक्षेत्र के अतरौली गांव निवासी करीब 36 लोगों ने सीओ कार्यालय पहुंचकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि एक वाहन से आए लोग गांव के युवक को पकड़कर ले गए और दो दिन बाद उसके खिलाफ अवैध असलहा फैक्टरी संचालन करने का मामला दर्जकर जेल भेजा दिया गया। पुलिस की इस कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

रविवार को अतरौली गांव निवासी जागे, कंधीलाल, ग्राम प्रधान चंद्रभान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत, उदयभान, शिवकुमार, पूरन सिंह, गुलजारी लाल सहित करीब 36 ग्रामीण सीओ कार्यालय पहुंचकर पुलिस के खिलाफ विरोध जताया। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले नौ मई को गांव निवासी मंगल सिंह उर्फ सुनील अपने निजी ट्रैक्टर से भट्ठा की लकड़ी लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

तभी बोलेरो गाड़ी से पांच लोग आए और रास्ते में गाड़ी खड़ी करके ट्रैक्टर को रोका। उन लोगों ने जबरदस्ती मंगल सिंह को उतारकर मारपीट की तथा वहीं पर मौजूद धगवा गांव निवासी महिला के विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया कि जानकारी होने पर वह लोग थाना पहुंचे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी के यहां शिकायत की, लेकिन दो दिन तक उसका कोई पता नहीं मिला। शनिवार को जरिया पुलिस द्वारा पता चला कि मंगल सिंह को जनपद झांसी के पूंछ थाना पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का संचालन करने का मामला दर्जकर झांसी न्यायालय भेज दिया गया है। जबकि उसकी पकड़ गांव से की गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की इस कार्यशैली से उनके गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांचकर कार्रवाई करने की मांग की है। न्याय न मिलने पर अनशन की चेतावनी दी है। सीओ आशीष कुमार यादव ने बताया कि बांदा बैठक में आए हैं। मामले की जानकारी मिल गई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed