फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   other

नागरिकता संशोधन कानून के बारे में डीआईजी ने दी जानकारी

Tue, 24 Dec 2019 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
other
मौदहा। डीआईजी दीपक कुमार ने मंगलवार को रहमानियां इंटर कालेज में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शांति व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस उपमहानिरीक्षक पूर्व में भी नगर पालिका में अल्पसंख्यक समुदाय के इमाम व मौलानाओं के साथ बैठक कर नागरिकता कानून व एनआरसी के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। इसके बावजूद लोगों ने धारा 144 का उल्लंघन कर विरोध में जुलूस निकाला और पथराव किया। जिस पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। बाद में पुलिस ने 54 अज्ञात लोगों पर कई धाराओं में मामले दर्ज किए। जिसमें आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मंगलवार को डीआईजी ने कहा कि वह लोग अपने मन से यह बात निकाल दें कि इस कानून पर उन पर कोई असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन

कहा कि यह बात देश के प्रधानमंत्री ने भी स्पष्ट रूप से कही है। उन्होंने देश के बंटवारे के बाद व पाकिस्तान से बांग्लादेश के अलग होने संबधित कई ऐतिहासिक तथ्यपूर्ण वास्तविकता की जानकारी दी। इस बीच कस्बे के दो युवाओं ने अपनी आशंका से उन्हें अवगत कराया। जिसका भी जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। डीआईजी ने कहा कि वह लोग शांति व्यवस्था में सहयोग दें। पुलिस दबिश नहीं डालेगी। इस मौके पर एसपी, सीओ सौम्या पांडेय के अलावा पेश इमाम हाफिज करामतउल्ला, मदरसे के मुदर्रिस पेश इमाम मौलाना सनाउल्ला, मौलाना अताउर्रहमान, मेराजुद्दीन, डॉ. इमामुद्दीन, सभासद बाबूराना, कुतुबुद्दीन, श्रीनाथ, अख्तर मास्टर, अजहर, अनीस आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed