{"_id":"77534d84e8e4cb97b5079798112932ab","slug":"one-person-died-in-ann-accident-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ-हमीरपुर मार्ग पर गहरा की चौकी के पास वनरोज को बचाने के चक्कर मेें कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक ग्राम पंचायत अधिकारी और बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गए। उन्हें कस्बे के अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
मौदहा तहसील के छिरका गांव निवासी वीरू पुत्र हरगोविंद साथी रमेश उर्फ बंटा पुत्र कालीदीन के साथ बाइक से कस्बे से मुस्करा की ओर जा रहा था। गहरा की चौकी के पास मार्ग पर वनरोज को बचाने में कार चालक संतुलन खो बैठा और कार बाइक से भिड़ने के बाद पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार वीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक ग्राम पंचायत अधिकारी चरखारी रोड निवासी सुरेश पुत्र मूंगालाल भी घायल हो गया। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन