फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   old woman died from Bolero collision

वृद्धा की बोलेरो की टक्कर से मौत

Sun, 06 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 06 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
old woman died from Bolero collision

हमीरपुर-कालपी फोरलेन पर सैय्यद बाबा स्थान में लगे

विज्ञापन
हैंडपंप में पानी पीकर सड़क पार कर रही वृद्धा को तेजगति बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकरशव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कस्बे के वार्ड तारनिवासी बाबूलाल की पत्नी राजाबाई (60) भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता के खेतों में काम करने गई थी। तभी दोपहर में उसे प्यास लगी। राजाबाई रोड किनारे सैयदबाबा मजार के पास लगे हैंडपंप पर पानी पीने चली गई।

पानी पीने के बाद वह सड़क पार कर रही थी तभी हमीरपुर की ओर से रही तेज रफ्तार सफ ेद बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बताया कि सफेद बोलेरो में झंडा लगा था। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष माया बाल्मीकि भी घटना स्थल पर पहुंची और वृद्धा के परिवारजनों को सांत्वना दी।

दुर्घटना की सूचना पाकर सीओ सदर सीताराम भी घटना स्थल पर पहुंचे। मृतका के पुत्र श्यामू ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राममिलन ने बताया कि बोलेरो का नंबर महिलाएं देख नहीं पाई हैं। गाड़ी की पहचान अभी हो नहीं पाई है लेकिन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed