{"_id":"96117983ce4aee844cd173cbf2fd6bb0","slug":"no-water-supply-but-give-the-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से पानी नहीं आया, आईपीएच ने थमा दिए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से पानी नहीं आया, आईपीएच ने थमा दिए बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगू (हमीरपुर)
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की पंचायत जलाड़ी के वार्ड नंबर एक में आईपीएच विभाग ने पेयजल
विज्ञापन
सुविधा दिए बगैर ही उपभोक्ताओं को पानी के बिल थमा दिए हैं।
गांव के सात परिवार ऐसे हैं, जिनके नलों में पानी नहीं आता है। बिना पानी का प्रयोग किए ही विभाग ने बिल थमा दिया है। इन लोगों का कहना है कि उनके नलके डेढ़ वर्ष से सूखे पड़े हैं।
बावजूद इसके विभाग नियमानुसार पानी का बिल थमा देता है। गांववासी रतन चंद, संजय, सुखदेव, शिवानी, सलोचना, वीना, मंजीत, बालकृष्ण, देवराज, राणू राम, सुरभि, मीना, स्वर्णा, करतार चंद, प्रकाश चंद, अयोध्या देवी, कमला देवी, विशाल, विक्की, राकेश, होशियार सिंह आदि का कहना है कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया गया है।
आज तक समस्या का हल नहीं हुआ है। उधर, एसडीओ उमेश डोगरा का कहना है कि अभी शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जल्द समस्या हल की जाएगी।