{"_id":"6a89e725ee8b3a665001b282","slug":"no-trace-of-the-livestock-rearer-who-drowned-in-the-chandraval-river-even-after-24-hours-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144103-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: चंद्रावल नदी में डूबे पशुपालक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: चंद्रावल नदी में डूबे पशुपालक का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
फोटो 22 एचएएमपी 22- मौहर के पशुपालक की तलाश करते पीएसी पुलिस बल की गोताखोर टीम।सूत्र संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मौहर गांव निवासी पशुपालक भगवानदीन (55) शुक्रवार को भैंसें चराने के दौरान चंद्रावल नदी में डूब गए। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका है। शनिवार को पीएसी पुलिस बल के गोताखोरों की टीम ने उनकी तलाश शुरू की। नदी में बाढ़ और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।
भगवानदीन के बेटे रामबाबू ने बताया कि पिता शुक्रवार दोपहर भैंसें चराने के लिए नदी के किनारे गए थे। वह नदी से कुछ दूरी पर पेड़ की छाया में बैठे थे। इसी दौरान भैंसें नदी पार कर दूसरी ओर चली गईं। भैंसों के दिखाई न देने पर भगवानदीन कपड़े उतारकर उन्हें तलाशने के लिए नदी पार करने लगे। इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर वह नदी में डूब गए।
शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। नदी किनारे उनके कपड़े मिलने पर परिजन ने कैथी चौकी प्रभारी राजवीर सिंह और थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह भैंसें घर लौट आ आईं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि पशुपालक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों की टीम बुलाई गई है। टीम मौहर से कैथी के बीच नदी में उनकी तलाश कर रही है। तेज बहाव के चलते तलाशी अभियान में परेशानी आ रही है।