फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Newborn dies, family members create ruckus

Hamirpur News: नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 15 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies, family members create ruckus
हमीरपुर। सांस लेने की तकलीफ होने पर एसएनसीयू में भर्ती कराए गए नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जिला महिला चिकित्सालय में हंगामा किया।
विज्ञापन

उन्होंने शव लेने से इन्कार करते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने स्टाफ द्वारा इलाज के दौरान कोई जानकारी न देने व अभद्रता करने की शिकायत की। डीएम ने इसकी जांच सीएमओ को सौंपी है। हालांकि बाद में परिजन शव को गांव ले गए।
फतेहपुर जनपद के बकेवर क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी मिथलेश पत्नी मौजीलाल का मंगलवार को जहानाबाद सीएचसी में प्रसव हुआ था। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। नवजात को सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर एसएनसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू में लाए और मंगलवार रात 10:30 बजे भर्ती कराया। पीड़ित मां मिथलेश ने बताया कि किसी ने उन्हें कुछ नहीं बताया कि कौन चिकित्सक इलाज कर रहा है और जानकारी करने पर अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार सुबह नर्स ने उन्हें नवजात की मौत होने की सूचना दी। सूचना के बाद परिजनों ने शव लेने से मना करते हुए हंगामा किया। साथ ही जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया। मिथलेश के भाई चंद्रभान ने बताया कि डीएम ने सीएमओ को जांच के निर्देश दिए है।

एसएनसीयू प्रभारी डॉ. राजीव ने बताया कि बच्चा पैदा होने पर रोया नहीं। जिसके चलते परिजन उसे यहां लाए थे। परिजनों को बच्चे की हालत नाजुक होने की जानकारी दी गई। साथ ही उसे बाहर इलाज के लिए ले जाने को कहा गया। लेकिन वह नहीं ले गए और बच्चे की मौत हो गई। सीएमओ डॉ. गीतम सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed