{"_id":"5fc3da9f8ebc3e9bc8195399","slug":"nahi-mila-password-hamirpur-news-knp5970501112","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासवर्ड न मिलने से नहीं खुल रहा है ई-डिस्ट्रिक पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासवर्ड न मिलने से नहीं खुल रहा है ई-डिस्ट्रिक पोर्टल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर। जनसेवा केंद्रों के संचालन का टेंडर दूसरी कंपनियों को मिल जाने से बीस दिनों से लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहा है। इस कारण छात्र छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। लोग परेशान हैं।
जिले के जनसेवा केंद्रों के संचालन का टेंडर इंडिया पावर कारपोरेशन लिमिटेड व सीएससी वाईफाई चौपाल को मिला है। इन कंपनियों की ओर से पासवर्ड जारी न होने से जनसेवा केंद्रों में ई-डिस्टिक पोर्टल नहीं खुल पा रहा है। इस वजह से लोगों के जनसेवा केंद्रों से आय, जाति, निवास, राशन कार्ड व खतौनी आदि जरूरी प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। मौजूदा समय में छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है।
तमाम जरूरी प्रमाणपत्र न होने से सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति फार्म नहीं भर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चक्रेश कुमार ने बताया जनसेवा केंद्र संचालक उनके लिंकों पर आवेदन कर सकते हैं। पासवर्ड न जारी करने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसा है तो वह अपने स्तर से इस पर कार्रवाई करेंगे। तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने बताया अगर ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल नहीं खुल रहा है तो आवेदनकर्ता सिटीजन कार्नर पर आवेदन कर प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं।