फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nagnath Leela to feature life jackets; safety measures to be robust.

Hamirpur News: लाइफ जैकेट के साथ होगी नागनाथ लीला, सुरक्षा रहेगी पुख्ता

Sat, 12 Sep 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Nagnath Leela to feature life jackets; safety measures to be robust.
फोटो 12 एचएएमपी 13-हर चंदन तालाब का जायजा लेते मंडलायुक्त एवं डीआईजी। संवाद
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। शनिवार को चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त अजीत कुमार ने उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राजेश एसके साथ कस्बे का भ्रमण किया। इस दाैरान तीन दिवसीय तीजा महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने हरचंदन तालाब, शोभायात्रा मार्ग और पशु बाजार मेला मैदान का निरीक्षण किया। कहा कि नागनाथ लीला के दौरान कलाकारों और संबंधित लोगों के लिए लाइफ जैकेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को महोत्सव के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत और स्वास्थ्य सेवाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए और व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। वहीं, डीआईजी राजेश एस. ने हरचंदन तालाब में होने वाली नागनाथ लीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। तालाब में पीएसी के गोताखोरों के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी मुस्तैद रखा जाए। सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था में चूक न हो।
विज्ञापन

इस दाैरान एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सदर यशपाल सिंह, थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, श्रीकृष्ण लीला कमेटी के अध्यक्ष जयप्रकाश दीक्षित ‘बब्बू भैया’, पशु बाजार मेला कमेटी के जयकरण सिंह, प्रदीप सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरौली में अंतिम चरण में तैयारियां
गहरौली में भी सोमवार से तीन दिवसीय तीजा महोत्सव मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन राठ विधायक मनीषा अनुरागी करेंगी। तीन दिवसीय महोत्सव में बुंदेली संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद स्कूली छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दूसरे दिन महिलाओं के लिए तीज क्वीन, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। अंतिम दिन दंगल और पुरस्कार वितरण के साथ मेले का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed