फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Mohammadi Juluse

जुलूसे मुहम्मदी

Thu, 24 Dec 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Thu, 24 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mohammadi Juluse
मुख्यालय समेत जिले भर के ग्रामीण अंचलों में इस्लामी झंडाें के साथ बारावफात का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जुलूस का समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह स्वागत कर लंगर वितरित किया गया। जुलूस के  दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश व बिलादत को नगर में मुस्लिम भाइयों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। सूफी गंज चौराहे में नगर के तमाम अकीदतमंद अपने अपने जत्थों के साथ एकत्र हुए और फिर इसी स्थान से पूरे नगर में जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


समाजसेवी रमेश मिश्रा ने विद्या मदिर तिराहे पर स्टाल लगाकर चाय व बिस्किट का वितरण किया। इस मौके पर बबलू मिश्रा, बाबूनारायण कुशवाहा, जयकरन साहू, विनीत पालीवाल, लबली मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सुभाष बाजार, खालेपुरा व कजियाना में लोगों ने मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर पेश इमाम अब्दुल रसीद कुरैशी, शहर काजी सफकत अली व कई मस्जिदों के इमाम व हाजी जुलूस के आगे आगे चल रहे थे। जुलूस के साथ-साथ एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ सीताराम, अनवर खान, इकबाल हुसैन, वली अहमद साबरी, जलीस खान, नफीस भगवन आदि चल रहे थे।

भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ईदगाह से जुलूसे मोहम्मदिया की शुरूआत हुई। जो कस्बे में गुजरा। इस मौके पर धर्म गुरुओं में यौमे पैदाइश पर विस्तार से प्रकाश डाला। देवगांव चौराहे पर एसडीएम सदर आरएस वर्मा, सीओ सदर सीताराम मौजूद रहे।

जबकि थाने के समीप हाईवे पर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा व एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति मौजूद रहे। एसओ जेपी यादव से सुरक्षा आदि की जानकारी लेने के बाद मौदहा को निकल गए। रफीक खान, बबलू खान, डा. इमाद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बुंदेलखंड अध्यक्ष एम. खान, सगीर खान, व्यापार मंडल के महेश गुप्ता, अनुज गुप्ता, अमित गुप्ता, देशराज नामदेव, गणेश सिंह विद्यार्थी, मुन्नीलाल अवस्थी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

जुलूस क ी पशु बाजार के निकट जयकरन सिंह व खान किराना स्टोर के शब्बीर अहमद, थाने के सामने सब्जी फरोख्त कमेटी व देवगांव चौराहे पर सिद्दीक अहमद ने लंगर की व्यवस्था की। राठ प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के कोटबाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुआ बारावफात का जुलूस चौबटटा, मुगलपुरा, बजरिया, बुधौलियाना, कोटबाजार से होता हुआ फैज-ए-आम इंटर कालेज में एक सभा में तब्दील हो गया।

नगर के लोगों ने हलुवा, चाय, पानी, शर्बत से बांटा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम राजेश कुमार, सीओ विजय त्रिपाठी सहित कोतवाली प्रभारी जगदेव प्रसार यादव पुलिस बल साथ मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के पांचों मदरसों के बच्चों ने हरी पगड़ियां बांध इस्लामी झंडों को लेकर नात पाक पढ़ते हुए जुलूस निकाला।

इमाम चौक पूर्वी तरौस कमेटी ने कजियाना के इकराम राईन के झंडे को पहला पुरस्कार मिला। इसके अलावा एक से बढ़कर एक झंडे निकाले गए। खास बात यह रही कि इस जुलूस में मौलाना अताउर्रहमान, नसीम आलम साहब व कस्बे के जिम्मेदार लोग आगे नात पाक पढ़ते हुए चल रहे थे।

सिजवहिया मोहल्ला, हुसैनिया आदि कमेटियों ने इनका स्वागत किया और लंगर वितरित किया। वहीं, हैदरगंज मोहल्ले की कमेटी के बाबू भाई ने झंडों पर फूलों की लगातार बौछार करते रहे। संचालन डा. शाहिद अली ने किया। राका भाई, उमराव चौधरी सहित दर्जनों लोगों ने जोरदार लंगर किया। जुम्मन पठान ने सभी झंडे वालों को पुरस्कार दिया।


प्रभारी एसपी बीके मिश्रा, एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति, एसडीएम किशोर गुप्ता, सीओ उमरदराज, कोतवाली प्रभारी आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने भी शिरकत की। सरीला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में जुलूस पूरे जोशोखरोश के साथ निकाला गया। समापन सैय्यदबाबा की मजार में हुआ। इस मौके पर अख्तर खां, अनीस, अलीस, नसीम, मो.निजाम, पीरखां सहित अन्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed