फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minister of State for Jal Shakti enumerated the achievements of the government in nine years.

Hamirpur News: जल शक्ति राज्य मंत्री ने गिनाई सरकार के नौ साल की उपलब्धियां

Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Jal Shakti enumerated the achievements of the government in nine years.
हमीरपुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शिरकत की। यहां पर वरवधू को आशीर्वाद देने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। राज्य मंत्री ने कहा कि हमीरपुर में 1534.73 करोड़ की लागत से 60.69 किमी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे तथा 1012.23 करोड़ की लागत से 807 प्रमुख मार्गों पर 2194.28 किमी लंबाई की सड़कों पर काम हुआ। 717.136 करोड़ की धनराशि 213125 किसानों में किसान सम्मान निधि के रूप में वितरित की गई है। 302.76 करोड़ की लागत से जनपद में हमीरपुर बाईपास निर्माण के अंतर्गत यमुना नदी व बेतवा नदी सेतु एवं रोहान नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिले से निराश्रित विधवा पेंशन के 18000 एवं वृद्धावस्था पेंशन के 53593 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। जनपद में 24398 प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, 13136 प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं 2815 मुख्यमंत्री आवास पूर्ण कराए गए हैं। इस दौरान अन्य कार्य भी गिनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed