फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Merchandising committee chairman arrested in molestation

क्रय-विक्रय समिति का अध्यक्ष छेड़खानी में गिरफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
Merchandising committee chairman arrested in molestation
प्रतीकात्मक। - फोटो : अमर उजाला

क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष पर महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। वहीं, महिला के घायल होने पर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। बता दें कि चार माह पूर्व भी एक महिला ने इसी अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष पद पर पचखुरा महान निवासी सुनील भदौरिया कार्यरत हैं। पड़ोसी जनपद बांदा के जसपुरा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह सीमा पर लगे पचखुरा महान गांव के मौजे की अपनी जमीन पर चारा काटने के लिए आई थी।
विज्ञापन


बीते शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह खेत में चारा काट रही थी। तभी पचखुरा महान निवासी सुनील भदौरिया आया और उसे दबोच लिया। हाथ पकड़कर ज्वार के खेत में जबरिया खींचकर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इस घटना में उसके हाथ की चूड़ियां टूट जाने से उसकी कलाई कट गई और हाथ लहूलुहान हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व मारपीट की की रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, चार माह पूर्व एक और महिला ने भी इसी अध्यक्ष के खिलाफ बाड़े में खींचकर ले जाने के असफल प्रयास का आरोप लगाया गया था।


इसमें पीड़िता की जेठानी के शोर मचाने पर वह भाग निकला था। इस घटना के बाद अध्यक्ष ने गांवदारी में रंजिश के तहत फंसाने की बात कही थी। पुलिस ने उस घटना में भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष का कहना है कि वह अपने खेतों की रखवाली करने गया था। उसे झूठे आरोप में फंसाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed