फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   meeting,hamirpur news,bussiness man

समाधान संवाद से निपटेंगी व्यापारियों की समस्याएं

Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
meeting,hamirpur news,bussiness man
हमीरपुर। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उसके लिए जिला स्तर पर हर माह समाधान संवाद आयोजित होगा। जिसमें जिलाधिकारी व एसपी व्यापारियों से रूबरू होकर समस्याओं को सुनेंगे। महीने में एक बार होने वाले इस कार्यक्रम का व्यापारी समाज ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है तमाम ऐसी समस्याएं हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाता है। अब इस कार्यक्रम के तहत छोटी-बड़ी समस्या के बारे में जानकारी दी जा सकेंगी और निस्तारण की पहल की जाएगी। इस पहल को व्यापारियों ने एक अच्छा कदम बताया हैं। इसको लेकर व्यापारियों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने कहा मुख्यमंत्री का यह फैसला सराहनीय है। डीएम से शनिवार की बंदी खत्म करने का आग्रह करेंगे। यदि ऐसा हो जाए तो सभी व्यापारियों को बड़ा फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंटिग प्रेस संचालक रोहित गुप्ता का कहना है यदि व्यापारियों की अलग से समस्याएं सुन ली जाए तो काफी फायदा होगा। उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा। संवाद कार्यक्रम एक अच्छा कदम है।
सराफा प्रतिष्ठान के मालिक व व्यापार मंडल के नगर महामंत्री राकेश साहू ने कहा व्यापारियों को तमाम परेशानियां होती हैं। लेकिन वह अपनी बात कहने में संकोच करते हैं। अब उनकी बातें सुनी जाएंगी।

बर्तन दुकानदार ह्दयेश मिश्रा ने व्यापारी संवाद के आयोजन पर खुशी जताई है। कहा मुख्यमंत्री ने व्यापारी हित की बात की है। अब व्यापारी अपनी दिक्कत रख सकेगा और निस्तारण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed