{"_id":"693327e988cc2bd0ec0683a6","slug":"medical-store-raided-hundreds-of-empty-cough-syrup-bottles-recovered-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-133350-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मेडिकल स्टोर पर छापा, सैकड़ों कफ सिरप की खाली शीशियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मेडिकल स्टोर पर छापा, सैकड़ों कफ सिरप की खाली शीशियां बरामद
Sat, 06 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 23- गोदाम को मौके पर ही सीज करते अधिकारी। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में शुक्रवार सुबह उप जिलाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर और पुलिस टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारते हुए कफ सिरप की सैकड़ों खाली शीशियां बरामद कीं। गोदाम की चाबी न मिलने पर उसे मौके पर ही सील कर दिया गया। दुकान से कई दवाओं के सैंपल लिए गए हैं। कार्रवाई की जानकारी फैलते ही नगर के अन्य मेडिकल स्टोर्स बंद हो गए इससे मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा।
मालिकुंआ चौराहा स्थित श्री नारायण मेडिकल स्टोर पर उप जिलाधिकारी करणवीर सिंह की अगुवाई में ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय और कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने टीम के साथ जांच की। जांच टीम जब पीछे के हिस्से में पहुंची तो वहां कफ सिरप जैसी 200 से 250 खाली शीशियां पड़ी मिलीं उन्हें कब्जे में कर लिया गया। दुकान से आधा दर्जन दवाओं के सैंपल लिए गए और मालिक को तीन दिन में सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।
उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व से सूचना थी कि युवा कफ सिरप और टैबलेट खरीदकर नशे के रूप में सेवन कर रहे हैं। इसी आधार पर जांच की गई। मौके पर मिली बोतलों और सैंपल की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि खांसी की दवा बिना डॉक्टर के पर्ची के नहीं बेची जा सकती, इसलिए स्टॉक रजिस्टर सेल रजिस्टर और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी समय से नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायतें मिलती रही हैं।