{"_id":"9c393252ec1173ffa0477b0db9972ba2","slug":"lord-shiva-will-solve-people-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों के कष्ट भारी हरेंगे शिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों के कष्ट भारी हरेंगे शिव
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 18 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर्व पर मंगलवार को जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। मंदिरों में भक्तों की लाइन लगी रही। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान हुए और ठंडाई का वितरण भी किया गया। सरीला में शिवबारात निकाली गई। इसमें झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
मेरापुर भिलांवा स्थित संगमहेश्वर व मुख्यालय में पातालेश्वर मंदिर सहित अन्य शिव मंदिराें में मंगलवार सुबह से ही भक्तों का हुजूम दर्शनों के लिए उमड़ा। शिवभक्तों ने जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वही रंहुनियां धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में नवयुवक संघ ने ठंडाई वितरित कराई। गोहांड प्रतिनिधि के अनुसार कसबा व क्षेत्र के रहंक गांव में उत्साह के साथ महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ शिव बारात व झांकियां निकालीं। चंद्रपाल सिंह जादौन, भानुप्रताप सिंह, महिपाल सिंह, रामपाल सिंह, भारत सिंह आदि का सहयोग रहा। कंधौली प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी गंगादास बाबा समिति ने गांव में बारात निकाली। शिव वेश में चंद्रशेखर तिवारी के साथ बच्चे भूतप्रेत के वेश में ढोल नगाड़े व डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। पौथिया और सुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भक्तों ने भगवान को धतूरा, बेलपत्री आदि अर्पित कर चढ़ाकर मनौती मांगी।
विज्ञापन
उधर सरीला में शल्लेश्वर मंदिर से शिव का रूप धरे बालक को बैल पर बैठाकर बारात निकाली गई। बारात में अभिनव प्रज्ञा विद्यालय की झांकी इंडियन मिसाइल, सरस्वती मंदिर की दक्ष यज्ञ, सरस्वती शिशु मंदिर की बंदी हनुमान, समर सिंह शिशु मंदिर की राजाराम, जीआर पब्लिक स्कूल की धनलक्ष्मी, शल्लेश्वर मंदिर की मधुवन में राधाकृष्ण झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।