फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   lock down

आदिवासी परिवार जंगल में बिता रहा लॉकडाउन के दिन, राशन सामग्री खत्म होने पर घर को निकले, पर ग्रामीणों ने लौटाया

Wed, 20 May 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
lock down
बिवांर में जानकारी देते आदिवासी लोग - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। लॉकडाउन के पूर्व मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के सात आदिवासी परिवार अपने घर से महानगरों में मजदूरी के लिए निकले थे, लेकिन जब वह बिवांर पहुंचे तो लॉकडाउन के कारण उन्हें वाहन नहीं मिला। इस पर वह बिवांर क्षेत्र में फैले जंगल को ही अपना आशियाना बनाकर रहने लगे। उनके पास राशन सामग्री समाप्त होने पर वह अपने वतन जाने के लिए जंगल से बाहर निकले तो उन्हें देखने व हालचाल जानने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बिवांर के पाथा माई मंदिर परिसर में बुधवार को वाहन का इंतजार करते आदिवासी परिवारों को देख लोग एकत्र हो गए और उनसे जानकारी ली। मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के महिलवर मजरा ढोंगी निवासी आदिवासी मजयलू पुत्र बैजनाथ व बटूरसी पुत्र हिगुरजी ने बताया वह मजदूरी करने के लिए घर से राशन लेकर निकले थे।
विज्ञापन

बताया बिवांर तक आ सके थे तभी लॉकडाउन लगने से वह बड़े शहरों की ओर नहीं जा सके। इस पर गांव से बाहर जंगल में जाकर टिक गए। कहा जो राशन बांधकर घर से निकले थे। वह अब खत्म हो गया है। बताया इधर राशन सामग्री कम होने पर जंगल में पशु पक्षियों का शिकार कर पेट भरे और छिपे रहे। अब वापस अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी व धूप में उनके साथ मौजूद बच्चों कर बुराहाल है। मोहल्ले वासियों के दबाव के चलते आदिवासी परिवार बच्चों व महिलाओं के साथ फिर से जंगल की ओर रवाना हो गए। लॉकडाउन में फंसे भूखे प्यासे ऐसे आदिवासी परिवारों को भोजन सामग्री व गंतव्य तक पहुंचाने की मांग लोगों ने जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed