{"_id":"5ae7d9a05c9c04ade4239a116773d0ae","slug":"leakages-in-the-pipeline-comes-from-dirty-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन में लीकेज से आता गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन में लीकेज से आता गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुस्लिम बस्तियों में रमजान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कसबे के ईदगाह मोहल्ले में पाइप लाइन लीकेज होने से घरों में पहुंच रहे गंदे पानी से मुस्लिम वर्ग में खासा आक्रोश है। जल संस्थान ने शिकायत करने के बाद भी अभी तक दुरुस्त नहीं किया है।
कस्बे की पाइप लाइन कई जगह से लीकेज हो रही है। जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी जल संस्थान अनदेखी कर रहा है। रमजान नजदीक होने से मुस्लिम बस्तियों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। कस्बे में ईदगाह मोहल्ले में जाने वाली पाइप लाइनें कई जगह से लीकेज हैं। जिससे लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। लोगों का कहना है कि लीकेज होने से उन स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। जिन पर गंदे जानवर लोटते हैं। लीकेज के दौरान बाहर निकलने वाला पानी जलापूर्ति ठप होने पर गंदा पानी वापस पाइप लाइन में चला जाता है। जिससे आपूर्ति होने पर दूषित पानी मिलता है। ईदगाह मोहल्ला निवासी हाशिम खान का कहना है कि बीते कई महीने से अस्पताल के सामने बांकी रोड पर तीन जगह से पाइप लाइन लीकेज कर रही है। इस समस्या से जल संस्थान को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन पाइप लाइन ठीक नहीं की जा रही है। ईदगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद वसीम का कहना है कि रमजान का महीना नजदीक है। लेकिन जल संस्थान शिकायत करने के बावजूद पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कर रहा है। दूषित पानी मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।