{"_id":"5eb59ac28ebc3e9056107b98","slug":"judicial-work-started-in-court-due-to-being-green-zone-hamirpur-news-knp55915981","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन होने से न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन होने से न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू
विज्ञापन
जजी परिसर में सोशल डिस्टेंस पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। शुक्रवार से जिला न्यायालय में पूरी सावधानी के साथ न्यायिक कार्य शुरू हो गया। पहले दिन लोगों ने मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया लेकिन वादकारी व अधिवक्ता कम संख्या में आए।
कोरोना संक्रमण से बचे जिला ग्रीन जोन में शामिल होने से कुछ रियायत का हकदार बना है। इसके चलते शुक्रवार से जिला न्यायालय में न्यायिक कार्य शुरू हो गया। अधिवक्ता शैलेंद्र सचान ने बताया कि अभी न्यायालय में सिर्फ विशेष मामलों की ही सुनवाई शुरू की गई है। साथ ही जमानत प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की जा रही है।
इसके अलावा पेशी की तारीखों को अगली तिथि दी जा रही हैं। न्यायालय खुलने का पहला दिन होने पर अधिवक्ता व वादकारी कम संख्या में आए। उधर सुरक्षा के लिहाज से परिसर में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।