फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Joint municipal magistrate raging like shit

पालिका में गंदगी देख भड़के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

Tue, 10 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Tue, 10 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Joint municipal magistrate raging like shit
नगर पालिका परिसर में पंचर खडे़ ट्रैक्टर को देखते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व ईओ सहित कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
प्रशिक्षु आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगेंदर सिंह ने नगर पालिका परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। पालिका परिसर में फैली गदंगी देख वह भड़क उठे। उन्होंने कहा जब पालिका का भवन गंदा होगा तो नगर कैसे साफ होगा। इसके अलावा उन्हाेंने पालिका परिसर में खडे़ पंचर वाहनों को देख दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उधर, औचक निरीक्षण से
विज्ञापन


पालिका कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जोगेंदर सिंह नगर पालिका कार्यालय अचानक जा पहुंचे। कार्यालय के अंदर जगह-जगह व्याप्त गंदगी और गुटखा से थूके पड़ी दीवारों को देख नाराजगी जताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पालिका के सभी कर्मचारियों को आगाह करते हुए कहा कि सात दिन के अंदर वह सभी रिकार्ड
विज्ञापन


दुरुस्त कर लें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने ईओ भारत सिंह को रोडवेज बस स्टैंड, बाराखंबा, अंबेडकर चौराहे पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने ईओ से जवाब तलब कर नगर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घरों में शौचालय निर्माण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed