फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jewelry worth two lakhs stolen by cutting the bag

हमीरपुर: बैग काटकर पार किए दो लाख के जेवर चोरी

Mon, 20 Feb 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 20 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth two lakhs stolen by cutting the bag
कुरारा (हमीरपुर)। रोडवेज बस में सवार महिला के बैग से किसी ने दो लाख कीमत के जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुतुबपुर खोड़ गांव निवासी नीलेश यादव ने बताया कि वह पत्नी सावित्री व चाची ममता व चाचा शिव बरन व मां के साथ चाचा की लड़की की शादी में दो दिन पूर्व कानपुर गए थे। रविवार को हमीरपुर में आकर उरई जाने वाली बस में बैठ गए। तब परिचालक ने बैगों को चालक के पीछे रखवा दिए। हम लोग बीच की सीटों पर बैठ गए और डामर गांव के पास बस से उतरकर बैगों को देखा तो बैग कटे हुए थे। बैगों को नीचे से काटकर उसमें रखे सोने चांदी के जेवर निकाल लिए गए। जिनकी कीमत दो लाख रुपये है। जिसकी सूचना 112 पुलिस को दी है। क्राइम उप निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया ऐसी किसी सूचना की जानकारी नहीं मिली है। जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed