फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jam on the highway due to overturning of the truck

ट्रक पलटने से नेशनल हाईवे हुआ जाम

Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jam on the highway due to overturning of the truck
मौदहा। कानपुर-सागर हाईवे पर देर शाम टायर फटने से तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। जिससे हाईवे की एक लेन पर जाम लग गया। इस दौरान दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर मार्ग संचालित कराया गया। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जनपद कानपुर के मूसानगर निवासी चालक मन्नाथ ने बताया कि वह घाटमपुर निवासी क्लीनर शेखबाबू के साथ वह सुमेरपुर से लोहे के एंगल लेकर चेन्नई जा रहा था। तभी मकरांव के पास टायर फटने से ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। जिससे दोनों लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सड़क पर लोहे के भारी भरकम एंगल बिखर जाने से हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दो घंटे के अंदर आवागमन सामान्य किया।
विज्ञापन

सीओ विवेक यादव का कहना है कि घायल-चालक व क्लीनर को सीएचसी मौदहा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से यातायात प्रभावित रहा जिसे एक घंटे बाद बहाल करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा। क्षेत्र के पढ़ोरी गांव के बजरंगी डेरा पर जल जीवन मिशन के लिए जा रहे पाइप ट्रक से गिरने के कारण मौदहा-सिसोलर मार्ग अवरुद्ध हो गया। जेसीबी से पाइप का हटवाया गया। तब कहीं जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed