फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Inter's student suicide by hanging

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर।
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Inter's student suicide by hanging
कस्बे में किराए का कमरा लेकर इंटर की पढ़ाई कर रहे मुस्करा थानाक्षेत्र के गहरौली गांव निवासी छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक छात्र के  पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें मौत का कारण परिजनों द्वारा मामा को अधिक तवज्जो देने की बात लिखी है। 
विज्ञापन


गहरौली निवासी अंकित (17) पुत्र लखन सोनकर कस्बे के विद्यादेवी पालीवाल इंटर कालेज में कक्षा-12 का छात्र था। वह गांधी विद्यालय के निकट प्रकाश गोस्वामी के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार सुबह करीब 9 बजे तक उसका दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन


पड़ोसियों के साथ मकान मालिक के बच्चों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था। दरवाजे से झांका तो अंकित को फांसी के फंदे पर देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को कटवाकर शव बाहर निकाला। तलाशी लेने पर अंकित की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि वह इसलिए फांसी लगा रहा है क्योंकि घर में उसकी कोई पूछ नहीं है, मामा मनोज को घर वाले अधिक तवज्जो देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह आहत है। सूचना पर पिता लखन सोनकर व अन्य  परिजन भी आ गए। पिता ने रो-रोकर सिर पीटना शुरू कर दिया। पिता ने बताया कि अंकित उसका दूसरे नंबर का पुत्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed