{"_id":"57c722ba4f1c1b326d2cb0d4","slug":"in-kheda-handed-fever-outbreak-the-death-of-a-child-and-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ा में नहीं थमा बुखार का प्रकोप, बच्ची समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ा में नहीं थमा बुखार का प्रकोप, बच्ची समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को यहां एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई।
खेड़ा शिलाजीत गांव में करीब तीन हफ्तेे से ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं।
प्रत्येक घर में कोई न कोई बीमार है। मंगलवार की शाम महिला उर्मिला (52) पत्नी महिपाल बापू व शिक्षक कल्लू अहिरवार की एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। महिला के भतीजे भान सिंह लोधी ने बताया कि चाची को कई दिन से बुखार आ रहा था।
इलाज प्राइवेट चिकित्सकों से कराया गया। गांव के गंगादीन अहिरवार व परमानंद लोधी आदि ने बताया कि बुखार के साथ जोड़ाें में दर्द होता है। मंगलवार को सरीला सीएचसी प्रभारी डा. अशोक और उनकी टीम ने कन्या प्राथमिक विद्यालय में दोबारा कैंप लगाकर मरीजों को दवाएं वितरित कीं। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कैंप की सूचना न होने से कैंप में बहुत कम मरीज पहुंचे।