फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Important role of media in the development of the country: Justice

देश के विकास में मीडिया की अहम भूमिका : न्यायमूर्ति

Mon, 10 Apr 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Mon, 10 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Important role of media in the development of the country: Justice
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के प्रकाश लाज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय स्मृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उच्च न्यायालय प्रयागराज की लखनऊ पीठ के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि देश के विकास में मीडिया की अहम भूमिका है। संविधान में प्रदत्त अधिकारों के दायरे में रहकर मीडिया अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मीडिया तथ्यों के साथ साक्ष्य सहित भ्रष्टाचार को निर्भीक होकर रखती है। इसका उदाहरण बोफोर्स कांड है। इसको उजागर करने में मीडिया की अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों के घोटालों को भी मीडिया ने समय-समय पर उजागर करके सत्ता को हिलाने का कार्य किया है। कहा कि जिस देश में मीडिया को बैन किया गया। उन देशों में प्रजातंत्र खत्म हो गया है। वहीं सम्मेलन को जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, अखंड परमधाम संस्था के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार, राष्ट्रीय संयोजक देवीप्रसाद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मो. यूनुस खान आदि ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष मुनीर खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed