{"_id":"6a270b4cd6c5970f160ff72c","slug":"home-guard-injured-in-bus-collision-dies-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-141096-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बस की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बस की टक्कर से घायल होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
गोहांड। 22 दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर से घायल बाइक सवार होमगार्ड की इलाज के दौरान ग्वालियर में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह परिजन शव लेकर कस्बा पहुंचे।
कस्बे के कैलाश पटेल नगर मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र कुमार सेन ने बताया कि पिता ब्रजभूषण सेन (53) होमगार्ड के पद पर कार्यरत थे। 16 मई को मौदहा कोतवाली से ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे थे। मुस्करा थानाक्षेत्र के गुंदेला मोड़ के पास रोडवेज बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें इलाज के लिए राहगीरों ने मुस्करा सीएचसी में भर्ती कराया।
बेटे के अनुसार रविवार को ग्वालियर में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। ब्रजभूषण की माैत से मां अवधरानी, पत्नी अनीता, बेटा पुष्पेंद्र, बेटी रश्मि व मंजू बिलखती रहीं।