{"_id":"699b536e3770681a9b073676","slug":"hindu-society-should-unite-for-the-development-of-the-country-ramdas-hamirpur-news-c-223-1-ham1013-136517-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के उत्थान के लिए हिंदू समाज हो एकजुट: रामदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के उत्थान के लिए हिंदू समाज हो एकजुट: रामदास
Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। देश के उत्थान और प्रगति के लिए हिंदू समाज का एकजुट होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा और एकता के सूत्र में बंधकर रहना पड़ेगा। यह बात निर्मोही अखाड़ा चित्रकूट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रामदास महाराज ने कही।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को नगर के पातालेश्वर बस्ती स्थित बड़ा मंदिर मैदान में हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि महंत रामदास महाराज ने कहा कि देश में हिंदुओं को अपनी ताकत दिखानी होगी। देश पर बुरी ताकतें नजरें लगाए हैं। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक बांदा ऋतुराज ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील पाठक, डीजीसी राजेश शुक्ला, गार्गी मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख आशीष पॉलीवाल, लल्लू सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे। विजय प्रताप ने सभी का आभार व्यक्त किया।