फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health

मौसम के बदलते ही बढ़ी मरीजों की भीड़, जिला पुरुष व महिला अस्पताल में पहुंचे 25 सौ मरीज, अस्पताल में गंदगी पर नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
health
जिला महिला अस्पताल के पर्चा कांउटर में लगी महिला मरीजों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। मौसम में बदलाव से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रही। अस्पताल में जुकाम, खांसी, बुखार के सबसे अधिक मरीज आए। उधर चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल में सोमवार ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रही। कुल 1475 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीज अपने नंबर का इंतजार करते हुए जमीन पर ही बैठ गए। उपचार कराने आने वालों में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज थे। उधर महिला अस्पताल में भी 1050 मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चिकित्सक डा. राधे रमण ने बताया वर्तमान में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कहा सुबह शाम ठंडक व दोपहर में गर्म मौसम होने से बीमारी फैल रही है। कहा ज्यादा ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए और ताजा भोजन करें। इसी के साथ अपने शरीर को साफ व स्वच्छ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दोपहर को जनपद के नोडल अधिकारी नंदलाल सिंह ने अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला पुरुष अस्पताल के इमरजेंसी में बने शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल के मैनेजर को सफाई के निर्देश दिए। प्रत्येक मरीजों की जांच करने के लिए कहा। उन्होंने कहा वार्ड में भर्ती मरीजों को पौष्टिक आहार वाला भोजन खिलाएं।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नंदलाल।

जिला अस्पताल का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी नंदलाल।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed